फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (केआरके) हर मुद्दे पर बोलते हैं। बीते दिनों उन्होंने इलेक्शन पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, अब वह फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री और कपिल शर्मा के विवाद में कूद पड़े हैं। कमाल आर खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि विवेक रंजन कपिल शर्मा के शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने क्यों नहीं पहुंचे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने वीडियो में ये भी बताया है कि इस पूरे विवाद में कपिल शर्मा की कोई गलती नहीं है।