द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म में आर्टिकल 370 से लेकर कश्मीर के इतिहास पर भी बात की गई है। इस फिल्म में इस बात का भी जिक्र है कि कैसे सिर्फ राजनीतिक कारणों की वजह से कश्मीरी पंडितों के दर्द को सालों तक दबाए रखा गया। द कश्मीर फाइल्स में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे बड़े कलाकारों ने बहुत शानदार एक्टिंग की है।