कमाल आर खान का कहना था कि शाहरुख को लगता है कि उन्हें एक हिट फिल्म बनाने के लिए सबकुछ मालूम है, लेकिन ऐसा नहीं है। इधर अभिनेता के ट्वीट पर कई फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कमाल से सहमति जताई थी। एक यूजर ने कहा था कि शाहरुख के साथ हिट फिल्मों के डायरेक्टर भी फ्लॉप हो गए, जैसे कि फिल्म दिलवाले में रोहित शेट्टी और जब हैरी मेट सेजल फिल्म में इम्तियाज अली।