anushka sharma
- फोटो : amar ujala
फॉर्च्यून इंडिया ने अनुष्का के बारे में लिखा, अनुष्का न केवल अपनी फैशन रेंज और ब्रांड्स का का एक नामी चेहरा हैं बल्कि एक फिल्म निर्माता भी हैं। क्लीन स्लेट फिल्म्स को अनुष्का ने 25 साल की उम्र में स्थापित किया और इस कंपनी ने एनएच 10, फिल्लौरी और परी जैसी कम बजट की हिंदी फिल्मों का सफल निर्माण किया।अनुष्का इन दिनों नेटफ्लिक्स के साथ एक फीचर फिल्म बुलबुल और एक वेब सीरीज माई भी बना रही हैं। अमेजन प्राइम वीडियो के लिए भी एक वेब सीरीज की तैयार अनुष्का की कंपनी कर रही है।