फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-ट्रंप की जुगलबंदी से बॉलीवुड खुश, सलमान सहित इन एक्टर्स ने बांधे तारीफों के पुल

Mon, 23 Sep 2019 05:15 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
PM Modi and Trump - फोटो : Social Media
‏प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ह्यूस्टन में रविवार को 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। स्टेडियम में मौजूद करीब साठ हजार लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मंच से राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की तो वहीं पीएम मोदी ने अमेरिका को भारत का सबसे अच्छा दोस्त बताया। विकास का नारा देते हुए पीएम मोदी ने आतंकवाद पर करारा प्रहार किया। दुनियाभर में अब दोनों नेताओं की तारीफ हो रही है इस बीच बॉलीवुड ने इस पर खुशी जताई है।

विज्ञापन

2 of 6
salman khan - फोटो : social media
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तारीफ की। उन्होंने लिखा- 'पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की 2 देशों के बीच हुई इस महान साझेदारी को बहुत आगे जाना है।'
 

 
विज्ञापन

3 of 6
karan johar
करण जौहर ने भी इसे गर्व का क्षण बताया। करण ने लिखा- भारत और दुनियाभर में रहने वाले भारतीयों के लिए गर्व का क्षण। नरेंद्र मोदी ने कितना प्रेरणादायक और ठोस भाषण दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भीड़ के साथ भारतीय प्रधानमंत्री को चियर्स करते रहे।
#HowdyModi
 

 

4 of 6
अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : twitter
अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा- #HowdyModi में सबकुछ बहुत शानदार था। मैंने कभी दो देशों के बीच ऐसी बॉन्डिंग नहीं देखी। ह्यूस्टन में पचास हजार भारतीयों की प्रतिक्रिया और जयकार भावनात्मक और ऐतिहासिक थी। और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आप एक वास्तविक रॉकस्टार हैं। जय हो!
 


 
विज्ञापन

5 of 6
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : file photo
हाल ही में न्यूयॉर्क से इलाज करवाकर भारत लौटे ऋषि कपूर ने लिखा- #howdymodi “Go Modi” - “Go Trump” - Houston, US.  Proud of our being. समुदाय पर गर्व है। भारत पर गर्व है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vivek oberoi - फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय ने लिखा- 'नरेंद्र मोदी जी हम भारतीयों को इतना गौरवान्वित करवाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हमने केवल यह कल्पना की थी, आपने इसे वास्तविकता में बदल दिया।'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें