फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'कलयुग' में इस एक्ट्रेस ने धड़काया था दर्शकों का दिल, डिप्रेशन से अब दिखती हैं ऐसी

Sun, 18 Feb 2018 01:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म 'कलयुग' में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल और दिमाग पर जादू करनी वाली एक्ट्रेस स्माइली सूरी पिछले काफी समय से ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। स्माइली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह पिछले साल से डिप्रेशन की परेशानी से जूझ रही हैं। वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
इंटरव्यू में स्माइली ने बताया है कि पिछले साल उनके पिता और उनकी दादी का निधन हो गया था। इसके बाद वह काफी टूट गई थीं और डिप्रेशन में चली गई थीं। परेशानी को ज्यादा बढ़ता देख स्माइली ने खुद को बिजी करने का फैसला किया। 
 
विज्ञापन

3 of 6
आपको बता दें कि स्माइली का इलाज चल रहा है और अब वह डिप्रेशन को मात देने के लिए पोल डांस भी सीख रही हैं। गौरतलब है कि स्माइली ने साल 2005 में फिल्म 'कलयुग' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

4 of 6
उस समय स्माइली बिल्कुल फिट और ग्लैमरस नजर आती थीं लेकिन अब उन्हें देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। उन्हें पहचान पाना भी काफी मुश्किल हो गया है। डिप्रेशन की वजह से स्माइली का वजन भी काफी बढ़ चुका है। 
विज्ञापन

5 of 6
स्माइली ने इंटरव्यू में बताया कि भले ही वह डिप्रेशन की शिकार हो लेकिन इलाज शुरू होने के बाद से वह अपने आप को संभालने की कोशिश कर रही हैं। फिल्मों से दूर होने के बाद उन्होंने अपने आप को सोशल मीडिया से भी काफी दूर कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हालांकि अब वह सोशल प्लेटफॉर्म पर वापिस लोट आई हैं और पर अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो और वीडियो को शेयर करती रहती हैं। स्माइली ने बताया कि उन्होंने कुछ महीने तक मेडिटेशन किया। इसके साथ ही अभी वह एक्यूपंचर थैरिपी और योग कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें