फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 की उम्र में ही 23 साल बड़े भूपेन हजारिका को दिल दे बैठी थीं कल्पना लाजमी, निधन के बाद हुआ खुलासा

Sun, 23 Sep 2018 06:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
kalpana lajmi
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कल्पना लाजमी का मुंबई में रविवार को सुबह 64 साल की उम्र में निधन हो गया। वो लंबे समय से किडनी के कैंसर से पीड़ित थीं और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में ‘रुदाली’, ‘दमन’, ‘दरमियान’ शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 8
kalpana lajmi
लाजमी के निधन के बाद उनके बारे-बारे में बहुत सी बातें सामने आ रही हैं । अब एक खबर ये आइ है कि लाजमी और भूपेन हजारिका 40 साल तक हमराह रहे। हजारिका से पहली दफा मिलते वक्त लाजमी की उम्र केवल 17 साल थी। उस वक्त हजारिका 45 साल के थे। 
विज्ञापन

3 of 8
kalpana lajmi
हाल में रिलीज हुई उनकी आत्मकथा ‘भूपेन हजारिका : एस आई न्यू हिम’ में लाजमी ने कहा है, ‘‘मेरी उनके साथ नजरे मिलीं, और पहली नजर में प्यार हो गया ... इसका प्रतिबिंब मैंने 40 साल बाद भी उसकी आंखों में देखा जब उनके जीवन की रोशनी बुझने वाली थी।’’ 

https://drive.google.com/file/d/11nK8vdzM5ZR-wShoHx6A-_F4pdsi5PBq/view

4 of 8
kalpana lajmi
हॉपर कालिंस द्वारा प्रकाशित किताब में उन्होंने लिखा है कि हमारी जिंदगी में जवानी से बुजुर्ग होने तक पारस्परिक प्रेम और जुनून की निरंतर यात्रा रही। हमारी जिंदगी में कई अध्याय आये।...कुछ को हमने संजोए रखा और कुछ ऐसे भी मिले जिनको हम भूलना चाहते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
kalpana lajmi
उन्होंने लिखा है, ‘‘भूपेन हजारिका के साथ मेरी प्रेम कहानी अलहदा थी। भूपेन के साथ 40 साल की खुशियों से भरी, व्यक्तिगत और अशांत यात्रा रही जिसने हमारे किरदारों पर गहरा प्रभाव छोड़ा है।’’ बता दें कि हजारिका का 5 नवंबर 2011 को निधन हो गया था। 
विज्ञापन

6 of 8
kalpana lajmi
लाजमी ने अपनी लाइफ को बेहद प्राइवेट रखा । अब लाजमी के निधन के बाद उनकी प्रेम कहानी सामने आई है । बता दें कि कल्पना महिला प्रधान फिल्में बनाने के लिए जानी जाती थीं। रविवार दोपहर को ही उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया । लेकिन हैरानी की बात ये थी कि इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स संस्था का कोई प्रतिनिधि आज मशहूर उन्हें श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा।  
विज्ञापन

7 of 8
कल्पना लाजमी
श्मशान भूमि पर भी सोनी राजदान, विनता नंदा, शबाना आजमी और श्याम बेनेगल जैसे चंद लोग ही नजर आए। कल्पना को उनके छोटे भाई देव लाजमी ने मुखाग्नि दी। 64 वर्षीया कल्पना की चिता जलते ही जो कुछ लोग इंडस्ट्री से आए भी वो फोटो खिंचाने के बाद चलते बने।
विज्ञापन

8 of 8
कल्पना लाजमी
बता दें कि कल्पना लाजमी आखिरी वक्त में बुरे दौर से गुजर रही थीं। उन्हें नवंबर 2017 में कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे । जिसके बाद कई बॉलीवुड स्टार्स उनकी मदद के लिए आगे आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें