बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को ही यौन उत्पीड़न झेलना पड़ता है। लोग ऐसे मामलों में कुछ नहीं कहते क्योंकि वो सफल नहीं आपको बता दें कि हाल ही में हॉलीवुड से हार्वे वेंस्टाइन का मामला सामने आया है, जिससे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में होने वाले यौन उत्पीड़न पर लोगों ने चर्चा शुरू कर दी है।
पढ़ेंः कपिल की फिल्म 'फिरंगी' का पहला गाना रिलीज, जूता पॉलिश करते आए नजर
विज्ञापन
2 of 4
इसी मामले में एक्ट्रेस कल्कि ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि यहां पर कोई भी महिलाओं को यौन उत्पीड़न पर बात करने लायक माहौल उपलब्ध करा पा रहे हैं। हम सिर्फ उस समय लोगों की बातें सुनते हैं जब वो सफल या मशहूर होते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
कल्कि ने कहा कि बहुत सारी महिलाएं हैं जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में ये सब सहा है लेकिन उनकी कहानी कोई भी नहीं सुनेगा। लोग उनकी बातों में केवल उस समय रूचि लेते हैं जब वो अपने क्षेत्र में सफल होती हैं।
पढ़ेंः जूही चावला का बदल गया है लुक, योग करते हुए फोटो हुई वायरल
आपको बता दें कि न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा वाइंस्टीन के कथित यौन उत्पीड़न का खुलासा होने के बाद 50 से ज्यादा महिलाओं ने उस हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वेंस्टाइन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।