फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम पलों में कोलकाता की जीत पर कुछ इस अंदाज में दिखे शाहरुख और जूही चावला, देखें तस्वीरें

Mon, 25 Mar 2019 04:43 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shahrukh khan
कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में इंडियन टी 20 लीग के दूसरे मुकाबले में कोलकाता की टीम ने हैदराबाद की टीम को 6 विकेट से मात दी। इस जीत पर कोलकाता की टीम के ओनर शाहरुख खान के चेहरे की खुशी देखने लायक थी।
 

 
विज्ञापन

2 of 5
shahrukh khan
शाहरुख खान पूरे मैच में अपनी टीम का हौंसला बढ़ा रहे थे। इतना ही नहीं शाहरुख के साथ टीम को सह-मालिक जूही चावला भी मौजूद थीं।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
shahrukh khan
टीम की 6 विकेट से जीत के बाद शाहरुख ने जमकर तालियां बजाई। शाहरुख खान ने खेल शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर भी अपनी टीम को शुभकामनाएं दी थी। जीत के बाद तो शाहरुख और जूही के चेहरे की खुशी देखने लायक थी।

 

4 of 5
shahrukh khan
हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक ओपनर डेविड वॉर्नर की 85 रन की जबरदस्त पारी तीन विकेट पर 181 रन का मजबूत स्कोर बनाया। कोलकाता ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.3 ओवर में अपने चार विकेट 118 रन पर गंवा दिए थे लेकिन रसेल ने 19 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए नाबाद 49 रन बनाए और शाहरुख खान और जूही चावला की टीम कोलकाता को जीत दिला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahrukh khan

दो बार की चैम्पियन कोलकाता ने इंडियन टी 20 लीग में अपना पिछला खिताब 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में जीता था। उसके बाद से टीम ने पिछले चार साल में तीन बार प्लेऑफ में जगह बनाई है लेकिन खिताब नहीं जीत पाई। हालांकि इस बार शाहरुख को अपनी टीम से पूरी उम्मीदें हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें