प्रेग्नेंस के वक्त से ही बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि केकलां सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रेग्नेंसी के वक्त के कल्कि ने कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिनको फैंस ने काफी पसंद भी किया। इसके बाद हाल ही में शुक्रवार को कल्कि ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने अब सोशल मीडिया पर बेटी के नाम का खुलासा करते हुए एक पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने मां बनने की फीलिंग को शेयर किया है।