साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस मूवी को साउथ से लेकर नॉर्थ बेल्ट तक के दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। वहीं दुनियाभर में 'कल्कि 2898 एडी' ने ऐसा धमाल मचाया है कि सभी लोग दंग रह गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर 'कल्कि 2898 एडी' आए दिन कोई न कोई रिकॉर्ड तोड़ रही है। अगर आपको भी 'कल्कि 2898 एडी 'पसंद आई है तो आप इन सात डायस्टोपियन फिल्मों का मजा घर बैठे ओटीटी या यूट्यूब पर ले सकते हैं। आइए नजर डालते हैं इस लिस्ट पर-