फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी हीरो से कम नहीं दिखता माधुरी का बेटा, बॉलीवुड में डेब्यू किया तो हो जाएगी सबकी छुट्टी

Sun, 14 Apr 2019 01:59 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Madhuri Dixit's Son - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित जल्द ही एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दिखेंगी। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी फिल्म कलंक में माधुरी दीक्षित के साथ संजय दत्त, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर की मुख्य भूमिका है। माधुरी जहां लगातार लाइमलाइट में रहती हैं तो वहीं उनका पूरा परिवार मीडिया से दूरी ही बनाए रखता है। तो चलिए आज हम आपको उनके परिवार से रूबरू करवाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Madhuri Dixit - फोटो : instagram
इन दिनों स्टारकिड खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्मों में आने से पहले ही सोशल मीडिया पर इन स्टारकिड के फैंस की संख्या लाखों में होती है। आज के समय में जहां करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले तैमूर ने लोकप्रियता के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है वहीं कुछ स्टार के बच्चे हैं जो कैमरे से दूर ही रहते हैं और पेपरराजी से भी बचते रहते हैं। माधुरी दीक्षित के दोनों बेटे भी इन्हीं में से एक हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Madhuri Dixit Shriram Nene - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने के दो बच्चे हैं- रयान (Raayan) और अरिन (Arin)। रयान की उम्र जहां 16 साल है तो वहीं अरिन अभी 13 साल के ही हैं। पेपराजी के सामने माधुरी के बच्चे भले ही कम आते हैं लेकिन कई बार वो सोशल मीडिया पर परिवार की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

4 of 5
Madhuri Dixit - फोटो : instagram
इसी साल जनवरी में माधुरी दीक्षित पूरे परिवार के साथ एक इवेंट से लौट रही थीं तभी उनके बड़े बेटे रयान को स्पॉट किया गया था। 16 साल के रयान बेहद हैंडसम दिखते हैं। हालांकि अभी ये तय नहीं है कि वो बॉलीवुड में काम करेंगे या नहीं लेकिन उनके लुक की बात की जाए तो किसी हीरो से कम नहीं दिखते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Madhuri Dixit - फोटो : social media
अपनी मुस्कान से लोगों को दीवाना बना देने वालीं माधुरी दीक्षित शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं। साल 2011 में वो अपने पूरे परिवार के साथ वापस भारत लौटीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी की फिल्म टोटल धमाल रिलीज हुई जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें