फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कलंक' के डायरेक्टर के पिता का निधन, करण जौहर-अर्जुन कपूर समेत कई दिग्गज पहुंचे घर

Wed, 31 Jul 2019 12:20 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
abhishek varman, r verman - फोटो : social media
फिल्म कलंक के डायरेक्टर अभिषेक वर्मन के पिता आर वर्मन का मंगलवार रात निधन हो गया। 72 वर्षीय आर वर्मन की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई। इस मौके पर फिल्ममेकर करण जौहर, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, डायरेक्टर शशांक खेतान और अनुराग सिंह उनके घर पहुंचे और पूरे परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

2 of 5
dev anand - फोटो : file photo
आर वर्मन उर्फ रत्न वर्मन शेट्टी ने हिंदी सिनेमा में बतौर आर्ट डायरेक्टर काम किया है। उन्होंने मुंबई के जेजे स्कूल ऑफ आर्ट से पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने खुद की पब्लिसिटी डिजाइनिंग और सिने विज्ञापन कंपनी शुरू की। देव आनंद का प्रोडक्शन हाउस उनके प्रमुख ग्राहकों में से एक था। आर वर्मन का काम देव आनंद की फिल्मों ज्वैल थीफ और गाइड में भी देखा गया।
विज्ञापन

3 of 5
angaar - फोटो : social media
प्रचार डिजाइनर के रूप में काम करते हुए आर वर्मन की रुचि आर्ट डायरेक्शन की तरफ हुआ। उन्होंने मशहूर आर्ट डायरेक्टर सुधेंदु रॉय के असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया। आर वर्मन ने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। साल 1992 और 1993 में उन्होंने फिल्म हम और अंगार के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड जीता था।

4 of 5
2 States - फोटो : social media
अभिषेक वर्मन की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में फिल्म 2 स्टेट्स से बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया। फिल्म में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की मुख्य भूमिका थी। इस फिल्म के लिए अभिषेक को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kalank - फोटो : social media
2 स्टेट्स के बाद अभिषेक 6 साल बाद फिल्म कलंक लेकर आए। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी फिल्म की आलोचना की। फिल्म कलंक में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर की मुख्य भूमिका थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें