फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल में इतनी बदल गई 'कल हो ना हो' की जिया, 90 के दशक में थीं टीवी की सुपरस्टार

Thu, 20 Jun 2019 07:35 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jhanak shukla - फोटो : social media
बॉलीवुड की तरह टीवी इंडस्ट्री में भी कुछ स्टार्स ऐसे हुए, जो एक-दो हिट सीरियल देकर गुमनाम हो गए । आज हम आपको झनक शुक्ला के बारे में बताते हैं । झनक ने 90 के दशक में हिट टीवी शो 'सोनपरी' और 'करिश्मा का करिश्मा' में काम किया था । लंबे समय तक चलने वाले इस शो में झनक के काम को बहुत पसंद किया गया । बच्चे तो उनके फैन हो गए लेकिन उसके बाद वो किसी सीरियल में नजर नहीं आईं । 
विज्ञापन

2 of 5
jhanak shukla - फोटो : social media
16 साल से झनक टीवी और ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हैं । सीरियल 'करिश्मा का करिश्मा' में झनक लीड रोल में थीं । इस बच्ची ने एक रोबोट का रोल निभाया था । झनक साल 2003 में आई शाहरुख खान की फिल्म 'कल हो ना हो' में भी दिखी थीं । 

 
विज्ञापन

3 of 5
jhanak shukla - फोटो : social media
इस फिल्म में उन्होंने जिया कपूर का रोल निभाया था । इसके अलावा झनक ने इरफान खान के साथ फिल्म 'डेडलाइन' में भी काम किया था । चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फेमस होने वाली झनक अब बड़ी हो गई हैं और आप उनकी तस्वीरें देखकर शायद पहचान भी ना पाएं । 
 

4 of 5
jhanak shukla - फोटो : social media
झनक का वापस पर्दे पर आने का कोई इरादा नहीं हैं। अब वह अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर वो अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। झनक की अपने दोस्तों के साथ घूमते-फिरते बहुत सारी तस्वीरें हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jhanak shukla - फोटो : social media
इंस्टाग्राम पर उनके हजारों चाहने वाले हैं। फिल्म 'कल हो ना हो' के 15 साल पूरे होने पर झनक ने शूटिंग के समय की कुछ तस्वीरें शेयर की थी । बता दें कि झनक डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर हरिल शुक्ला और एक्ट्रेस सुप्रिया शुक्ला की बेटी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें