फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol Wished Veena Devgn: काजोल ने सासू मां को बर्थडे विश कर लिखी दिल छू लेने वाली पोस्ट, फैंस बोले- सास बहू की मिसाल हो

Sat, 19 Feb 2022 08:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
काजोल - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने परिवार के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करती रहती हैं। कभी लोहड़ी तो कभी दूसरे फेस्टिवल्स पर वह हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। काजोल एक फैमिली वूमेन हैं, पति अजय देवगन, बच्चों और सास वीणा देवगन के साथ भी अच्छे संबंध हैं। अभिनेत्री ने अपनी सासू मां के जन्मदिन पर पोस्ट लिखकर उनको बर्थडे विश किया है। काजोल ने वीणा देवगन के साथ फोटो भी पोस्ट की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
काजोल - फोटो : instagram/kajol
सास वीणा देवगन के साथ फोटो शेयर करते हुए काजोल ने दिल छू लेने वाला नोट लिखा, "जब आप किसी पुरुष से शादी करती हैं, तो यूं ही उससे शादी नहीं करतीं, उनका पूरा परिवार भी आपका होता है। तो यह किसी ऐसे व्यक्ति के लिए खुशी की बात है, जो हमेशा मेरे लिए रहा है। कई दिनों से मैं अपने पति से भी ज्यादा शादीशुदा महसूस करती हूं। इस शानदार महिला को जन्मदिन की बधाई। वीणा देवगन।'' 
विज्ञापन

3 of 4
अजय देवगन और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल ने गोल्डन बॉर्डर वाली ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी पहनी है। जबकि वीणा देवगन पीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं। काजोल की पोस्ट पर फैंस के भी खूब कमेंट आ रहे हैं. एक फैन ने लिखा- बहुत प्यारी पोस्ट है, आपलोग सास-बहू के रुप में एक मिसाल हो। वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट किया- आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
काजोल - फोटो : instagram/kajol
अजय देवगन ने कॉफी विद करण में ये बताया था कि काजोल उनकी सास के कितने करीब हैं। अजय ने कहा था कि उनकी मां वीणा काजोल के साथ ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं। अजय भी अपनी मां और दोस्तों के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करते हैं। अजय ने एक वाक्या भी शेयर किया था जब काजोल अपनी सास की बर्थडे पार्टी में धमाल मचा रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें