फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के वक्त प्रेग्नेंट थीं काजोल, दो बार हो गया था मिसकैरेज

Thu, 09 Jan 2020 12:04 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
काजोल और अजय देवगन 11 साल बाद एक साथ फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में नजर आने वाले हैं । फिल्म तानाजी में काजोल तानाजी की पत्नी सावित्री बाई का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं।  यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है । काजोल और अजय दोनों ही इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आएंगे । हाल ही में काजोल ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक दर्दभरा किस्सा शेयर किया । 
विज्ञापन

2 of 6
Nysa and Kajol - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
काजोल ने अपने इस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया । इसमें उन्होंने बताया कि फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के दौरान उनका मिसकैरेज हो गया था। इंस्टाग्राम के पॉपुलर पेज ह्यूमन ऑन बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में काजोल ने कहा, 'हम 25 साल पहले हलचल के सेट पर मिले थे। मैं शूट के लिए तैयार थी और पूछ रही थी कि मेरा हीरो कौन है?किसी ने अजय की तरफ इशारा किया।'
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान, अजय देवगन, काजोल - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'वह एक कॉर्नर में बैठे हुए थे। अजय से मिलने से 10 मिनट पहले मैं उनके बारे में बुराई कर रही थी। फिर हमने सेट पर बात करना शुरू की और हम अच्छे दोस्त बन गए। हम दोनों ही उस समय किसी और को डेट कर रहे थे । मैंने उस समय अपने बॉयफ्रेंड के बारे में अजय से शिकायत की। जल्द ही हमारा ब्रेअप हो गया। हम दोनों में से किसी ने एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया।'
 

4 of 6
Ajay Devgn, Kajol and Yug - फोटो : twitter
'लेकिन यह समझ आ रहा था कि हम साथ हैं। 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद हमने शादी करने का फैसला लिया । शादी के लिए अजय का परिवार तो तैयार हो गया लेकिन मेरे पिता ने मुझसे चार दिन तक बात नहीं की। वो चाहते थे कि मैं अपने करियर पर फोकस करूं, लेकिन मैंने शादी का फैसला कर लिया था । हमने मीडिया को शादी का गलत वेन्यू बताया ।'
विज्ञापन

5 of 6
Kajol - फोटो : social media
'हम चाहते थे कि ये दिन सिर्फ हमारा रहे । इसलिए हमने घर पर ही शादी की थी । मैं एक लंबा हनीमून चाहती थी । इसलिए हम सिडनी, हवाई और लॉस एंजलेस गए । वहां अजय बीमार पड़ गए । उन्होंने मुझसे कहा कि अब घर चलते हैं । हमारा इजिप्ट जाने का भी प्लान था लेकिन हम वहां नहीं जा पाए । कुछ समय बाद हमने बच्चे प्लान किए ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ajay Devgn, Kajol - फोटो : social media
'फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के समय मैं प्रेग्नेंट थी लेकिन उस दौरान मेरा मिसकैरेज हो गया । फिल्म थिएटर में बहुत अच्छी कमाई कर रही थी लेकिन मैं उस वक्त अस्पताल में थी । इसके बाद मेरा एक और मिसकैरेज हो गया । मैं काफी दुखी हो गई थी । फिर मैंने निसा और युग को जन्म दिया । हम दोनों बहुत ज्यादा रोमांटिक नहीं हैं लेकिन एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं ।'

Chhapaak Review: दीपिका और मेघना की जुगलबंदी ने किया कमाल, तपाक से देख आइए छपाक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें