काजोल के जन्मदिन पर उनके पति अजय देवगन ने एक और तोहफा दिया है। काजोल की अपकमिंग फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि इसके डायरेक्टर प्रदीप सरकार हैं।
विज्ञापन
2 of 4
kajol
'हेलीकॉप्टर ईला' में काजोल ने सिंगल मदर का किरदार निभाया है। ट्रेलर में काजोल बिंदास अंदाज नजर में आती हैं जो अपने बेटे के साथ उसी की कॉलेज में आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन लेती हैं। काजोल के बेटे का किरदार एक्टर रिद्धि सेन ने निभाया है।
विज्ञापन
3 of 4
kajol
फिल्म में मां-बेटे के रिश्ते को बहुत ही अनोखे अंदाज में दिखाया गया है, जहां कभी दोनों के बीच प्यार होता है तो कभी दोनों झगड़ने लगते हैं। साथ ही सिंगल मदर होने के चलते काजोल के संघर्षों को भी दिखाया गया है। बता दें कि यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।
काजोल आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' में नजर आई थीं। 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।