बॉलीवुड में रिलेशनशिप और अफेयर्स की खबरें आती ही रहती हैं। कुछ एक्टर्स खुलकर अफेयर की बात कबूलते हैं तो कुछ इसे मीडिया से दूर रखने में ही अपनी भलाई समझते हैं। बॉलीवुड में एक ऐसे कपल हैं जिन्होंने अपने रिलेशनशिप को जगजाहिर किया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं फुकरे एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा की।
विज्ञापन
2 of 4
ali fazal
दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब अली फजल से रिचा चड्ढा से रिलेशनशिप और शादी के प्लान के बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी।
विज्ञापन
3 of 4
Ali Fazal and Richa
अली फजल से जब पूछा गया कि क्या वो भी नेहा धूपिया और अंगद बेदी की तरह चुपचाप शादी कर लेंगे तो उन्होंने जवाब दिया कि चुपचाप क्यों होगी, जैसे शादी होती है वैसे ही होगी। अली ने कहा मुझे नहीं पता कि शादी कब होगी लेकिन यह सीक्रेट नहीं होगी।
इतना ही नहीं अली ने बताया कि अपने खास पलों को अपने साथ ही रखना चाहते हैं। वह इस बारे में चर्चा करना नहीं पसंद करते। उन्होंने बताया कि रिचा उनके दिल के बहुत करीब हैं। बता दें हाल ही में मुंबई में आयोजित वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में ऋचा चड्ढा और अली फजल को बेस्ट ब्यूटीफूल कपल अवॉर्ड दिया गया है।