फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन को बिना बताए काजोल ने बेटी न्यासा को भेजा सिंगापुर, आखिर क्या है माजरा?

Fri, 16 Mar 2018 05:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल और अभिनेता अजय देवगन ने अपनी बेटी न्यासा को पढ़ने के लिए सिंगापुर भेज दिया है। खबर है कि न्यासा का एडमिशन सिंगापुर के एक बोर्डिंग स्कूल में कराया गया है। सूत्रों की मानें तो कुछ दिनों पहले ही बेटी से मिलने के लिए अजय देवगन और काजोल सिंगापुर गए थे। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि न्यासा को विदेश भेजने के बारे में पहले उन्होंने अजय को नहीं बताया था। यह फैसला काजोल ने अकेले ही लिया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
हालांकि बाद में उन्होंने इसे अजय को बताना जरूरी समझा। उन्हें लगा कि अजय भी इस बारे में अपनी राय रख सकते हैं। हालांकि काजोल के अनुसार वह न्यासा को ज्यादा समझती हैं इसलिए उनके बारे में अच्छा ही सोचेंगी। काजोल ने बताया कि इस फैसले को सुनकर अजय देवगन हैरान रह गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि खुद से अपने बच्चे को दूर करना हर माता-पिता के लिए काफी मुश्किल भरा काम होता है। हालांकि बाद में समझ आता है कि इसमें ही बच्चे की भलाई है। काजोल ने कहा- 'यह मेरे लिए बहुत ज्यादा मुश्किल की घड़ी थी लेकिन मुझसे भी ज्यादा मुश्किल अजय के लिए था।' 

4 of 6
काजोल ने बताया- 'मैंने घर से दूर रहकर बोर्डिंग स्कूल से ही पढ़ाई की है। यहां तक मेरी मां (तनुजा) और बहन ( तनीषा मुखर्जी) ने भी बोर्डिंग स्कूल में ही पढ़ाई की है। एक मां-पिता के तौर पर हमें अपने बच्चों के लिए यह करना पड़ता है क्योंकि बच्चों की इसमं भलाई होती है और हमारे लिए यह कष्टदायी होता है।'
विज्ञापन

5 of 6
कुछ समय पहले मीडिया से बातचीत में अजय देवगन ने इस बात को स्वीकार किया था कि दोनों में बतौर पैरेंट्स काजोल काफी सख्त हैं। काजोल दो बच्चों की मां हैं, न्यासा और युग। काजोल दोनों के साथ एक जैसा व्यवहार करती हैं। उन्हें पता होता है कि कब बच्चों को डांटना है और कब उन्हें प्यार करना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काजोल ने बताया कि लोगों की अंटेशन से बच्चे समय से पहले ही समझदार हो जाते हैं लेकिन उन्हें एक स्टारकिड्स के तौर पर अपनी सुरक्षा और प्राइवेसी की आजादी होनी चाहिए।' आपको बता दें कि अजय देवगन और काजोल की शादी करीब 19 साल पहले हो गई थी। उन दोनों के 2 बच्चे हैं, एक बेटी न्यासा और एक बेटा युग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें