फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन से शादी के फैसले पर नाराज हो गए थे काजोल के पिता, शादी के 22 साल बाद एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 14 Jan 2021 01:55 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल पर्दे पर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। काजोल पर्दे पर चाहे जितने गंभीर किरदार निभा लें, लेकिन पर्दे के पीछे उनका मस्ती वाला मोड ऑन रहता है। हालांकि उनके पति अजय देवगन स्वभाव में उनके बिल्कुल विपरीत हैं। जहां काजोल हमेशा मस्ती के मूड में रहती हैं तो वहीं अजय अक्सर सीरियस नजर आते हैं। वो कहते हैं ना कि विपरीत चीज ही आकर्षित करती है ऐसे में अजय और काजोल भी एक दूसरे के साथ काम करते करते आकर्षित हो गए थे। हालांकि काजोल के पिता उनकी शादी के खिलाफ थे। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया है।
विज्ञापन

2 of 5
काजोल और अजय देवगन
काजोल और अजय देवगन की शादी को 20 साल से ऊपर हो चुके हैं। उनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आती हैं। अजय और काजोल को बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों के दो बच्चे हैं युग और नासा जिनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। आज काजोल और अजय अपनी शादीशुदा जिंदगी को बेहतरीन ढंग से जी रहे हैं। हालांकि काजोल के पिता नहीं चाहते थे कि एक्ट्रेस अजय देवगन से शादी करें।
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक इंटरव्यू में काजोल ने खुलासा करते हुए कहा कि उनके पिता शोमू मुखर्जी उनके 24 साल की उम्र में शादी करने के फैसले के खिलाफ थे। दरअसल उन्हें अजय के साथ काजोल के रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं थी,  बस वो चाहते थे कि शादी से पहले काजोल और काम करें। हालांकि काजोल के फैसले पर उनकी मां तनुजा ने उनका पूरा साथ दिया था।

4 of 5
Ajay Devgn, Kajol - फोटो : social media
काजोल ने कहा कि, 'उस वक्त मां ने कहा कि तुम अपने दिल की बात सुनो'। काजोल अजय को काफी पसंद करने लगीं थी वहीं अजय भी काजोल के दीवाने हो चुके थे। ऐसे में दोनो ने शादी करने का फैसला कर लिया था। ऐसे में अपने दिल की बात सुनते हुए काजोल और अजय देवगन ने 24 फरवरी 1999 को शादी कर ली थी। इस साल दोनों की शादी को 22 साल हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kajol, Ajay
बता दें कि अजय और काजोल ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है जिसमें 'प्यार तो होना ही था', 'राजू चाचा', 'यू मी और हम','तान्हाजी' शामिल है। वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल की फिल्म 'त्रिभंग 'बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं। बता दें कि अजय काजोल की पिछली फिल्म 'तान्हाजी' ने जबरदस्त कमाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें