तानाजी
- फोटो : अमर उजाला
अजय ने तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया है और इसी खुशी को जाहिर करते हुए अभिनेता ने भी एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें अजय ने लिखा था, 'मैं तान्हाजी द अनसंग वॉरियर के लिए 68वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में सूर्या के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने के लिए उत्साहित हूं। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं, सबसे ज्यादा मेरी क्रिएटिव टीम, दर्शकों और मेरे प्रशंसकों का शुक्रिया। मैं अपने माता-पिता और ईश्वर के आशीर्वाद के लिए उनका भी आभार व्यक्त करता हूं। अन्य सभी विजेताओं को बधाई।' बता दें कि अजय देवगन के साथ साउथ अभिनेता सूर्या शिवकुमार को फिल्म 'सोरारई पोट्रु' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है।