फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nysa Devgn Debut: बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं नीसा देवगन! काजोल बोलीं- वो 18 की हैं और अब...

Sat, 30 Jul 2022 07:11 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
काजोल, नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। नीसा का खुद का आधिकारिक अकाउंट नहीं है, लेकिन उनके दोस्तों के अकाउंट पर उनकी तस्वीरें अक्सर नजर आती हैं और वायरल हो जाती हैं। 18 साल की नीसा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी कई बार खबरें आती हैं। वहीं, अब काजोल ने बेटी के डेब्यू को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 4
अजय देवगन, काजोल, नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बच्चों नीसा और युग के करियर के बारे में बात की। काजोल ने कहा, 'जहां तक मेरे बच्चों की बात है तो वो जो भी करना चाहते हैं, मैं उनका समर्थन करूंगी। उनकी खुशी हमारे लिए मायने रखती हैं, इसलिए जो वो करना चाहते है वहीं करेंगे। मुझे लगता है कि एक मां के तौर पर मेरा सबसे बड़ा काम उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के बारे में गाइड करना नहीं है बल्कि उन्हें जो भी खुश करता है, उसके लिए प्रोडेक्टिव बनाना है।'
विज्ञापन

3 of 4
काजोल - फोटो : social media
इसके आगे काजोल ने कहा, 'नीसा एक ऐसी लड़की है जो खुद अपने निर्णय लेंगी। मैं उन्हें इंडस्ट्री से दूर नहीं कर रही हूं, न ही उन्हें किसी काम के लिए फोर्स करूंगी। वो 18 साल की हैं, समझदार हैं और अपने निर्णय लेने के लिए सक्षम हैं। ऐसे में वो जो भी करेंगी अपनी लिए करेंगी।'
विज्ञापन

4 of 4
नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि नीसा ने मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया था, जिसके बाद से ही उनके बॉलीवुड डेब्यू करने की खबरें सामने आने लगी थीं। फिलहाल वह स्विट्जरलैंड के ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं। वहीं, इससे पहले वह सिंगापुर में थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें