किसी भी व्यक्ति के लिए समय हमेशा एक सा नहीं रहता। चाहे वह कोई आम आदमी हो या फिर कोई सेलेब्रिटी। आज कोई बहुत अच्छा कर रहा है तो कल उसका नाम गुमनामी में खो भी सकता है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि हर किसी के साथ ऐसा ही हो। कुछ लोग तो हमेशा सफलतओं के शिखर पर ही रहते हैं। आपको बता दें कि कुछ लोग बॉलीवुड में ऐसे भी थे जिन्होंने एक-दो फिल्मों में तो कमाल किया लेकिन बाद में उनका जलवा ज्यादा दिन तक चल नहीं पाया। हम ऐसे ही एक कलाकार की बात करेंगे। इस अभिनेता ने अपने टाइम में अपनी कलाकारी से बहुत नाम कमाया लेकिन समय और परिस्थितियां ऐसी बनीं कि वह कब अचानक से गुम हो गया किसी को पता ही नहीं चला। हम आपको जिस स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं उनका नाम है बिजय आनंद।