काजोल की मां तनुजा
तनुजा ने सोचा था कि उनकी मां केदार शर्मा को डांटेंगी लेकिन हुआ उसके एकदम उलट। जब तनुजा ने पूरी बात बताई तो मां ने उल्टा तनुजा को एक और थप्पड़ जड़ दिया। क्योंकि वो तनुजा के व्यवहार से अच्छी तरह वाकिफ थीं। अब तनुजा का रो-रोकर बुरा हाल था। शोभना, तनुजा को वापस सेट पर लेकर गईं और केदार शर्मा से कहा कि अब ये रो रही है, शूटिंग शुरू कर दीजिए। दो थप्पड़ खाने के बाद रो रही तनुजा ने परफेक्ट शॉट दिया। तनुजा पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं थीं, जिन्होंने निर्देशक केदार शर्मा से थप्पड़ खाया था। इससे पहले भी केदार कई एक्टर-एक्ट्रेस को तमाचा जड़ चुके थे। लेकिन इसी एक थप्पड़ ने तनुजा को स्टार बना दिया था। उनकी पहली फिल्म हिट हुई थी।