फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: बॉलीवुड और हॉलीवुड में हो रही कड़ी टक्कर, यहां जानें मां, सितारे जमीन पर और F1 का कलेक्शन

Fri, 04 Jul 2025 09:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: काजोल की फिल्म मां और ब्रैड पिट की फिल्म F1, 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' 20 जून को रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं आज शुक्रवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है। 
 
विज्ञापन
1 of 7
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम
काजोल की फिल्म 'मां' और ब्रैड पिट की फिल्म 'F1' की रिलीज को आज पूरे आठ दिन हो चुके हैं। इन दोनों फिल्मों के अलावा आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की रिलीज को आज पूरे 15 दिन हो चुके हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा।
विज्ञापन

2 of 7
'मां' फिल्म बॉक्स ऑफिस - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म मां
विशाल फुरिया की हॉरर फिल्म 'मां' में काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह शैतान के ब्रह्मांड की अगली कड़ी है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मां अलौकिक शक्तियों से अपने बच्ची को बचाने के लिए किस हद तक जा सकती है। इस फिल्म में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्त, जितिन गुलाटी, गोपाल सिंह, सूर्यसिखा दास, यानी भारद्वाज, रूपकथा चक्रवर्ती और खेरिन शर्मा सहायक भूमिकाओं में हैं। यह 27 जून 2025 को हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली में रिलीज हुई थी।
 
विज्ञापन

3 of 7
फिल्म 'मां' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म 'मां' का कलेक्शन
sacnilk डॉट कॉम के अनुसार, फिल्म मां ने पहले दिन 4.65 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 26.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने आज आठवें दिन शुक्रवार को 0.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 27.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।   

4 of 7
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
फिल्म सितारे जमीन पर
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' एक स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित और आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित है। यह 2007 की फिल्म 'तारे जमीन पर' की अगली कड़ी के रूप में है। यह स्पेनिश फिल्म "चैंपियंस" पर आधारित है। इसमें आमिर खान और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन

5 of 7
फिल्म 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म 'सितारे जमीन पर' का कलेक्शन
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने पहले दिन 10.7 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म ने पहले हफ्ते कुल 88.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते कुल 46.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने आज 15वें दिन शुक्रवार को 1.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 136.98 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।    
विज्ञापन

6 of 7
F1 - फोटो : X
फिल्म F1
F1 एक अमेरिकी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में ब्रैड पिट एक रेसिंग ड्राइवर की भूमिका में नजर आए। ब्रैड पिट के अलावा डैमसन इदरीस, केरी कॉन्डन, टोबियास मेंजीस और जेवियर बार्डेम ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन जोसेफ कोसिंस्की ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
F1 - फोटो : X
फिल्म F1 का कलेक्शन
फिल्म F1 ने पहले दिन 5.5 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। फिल्म ने पहले हफ्ते कुल 35.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म ने आज 8वें दिन शुक्रवार को 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 37.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor: F1 में ब्रैड पिट के गुड लुक्स की दीवानी हुईं करीना कपूर, बोलीं- 'जब 60 की उम्र में ऐसे दिख...'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें