फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन काजोल की 'हेलीकॉप्टर ईला' का चला जादू, गोविंदा की 'फ्रायडे' के साथ 'जलेबी-तुम्बाड' हुईं ढेर

Sat, 13 Oct 2018 08:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Helicopter Eela FryDay
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एक साथ चार फिल्में रिलीज हुईं। यह चारों ही फिल्में अलग अलग जॉनर की है लेकिन इन सब फिल्मों में सबसे चर्चित फिल्म काजोल की 'हेलीकॉप्टर ईला' है। 'हेलीकॉप्टर ईला' के अलावा गोविंदा की 'फ्रायडे', 'तुम्बाड' और 'जलेबी' फिल्म भी रिलीज हुई है लेकिन तीनों फिल्मों का ओपनिंग डे 'हेलीकॉप्टर ईला' की तुलना में अच्छा नहीं रहा।

 
विज्ञापन

2 of 5
Helicopter Eela
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'हेलीकॉप्टर ईला' की पहले दिन सिनेमाघर में ऑक्यूपेसी 0-5 फीसदी रही। फिल्म समीक्षक सुमित कादल के मुताबिक हेलीकॉप्टर ईला फिल्म ने ओपनिंग डे पर 60 लाख, फ्रायडे फिल्म ने 25 लाख, जलेबी ने 40 लाख और तुम्बाड फिल्म ने 65 लाख का कलेक्शन जुटा पाई।



 
विज्ञापन

3 of 5
FryDay film
सिनेमाघरों में ऑक्यूपेसी की बात करें तो बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 'फ्रायडे' फिल्म की 0-2 फीसदी, 'जलेबी' की 0-2 फीसदी और 'तुम्बाड' फिल्म की भी इतनी ही रही। इन तीनों फिल्मों की शुरुआत देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि इनकी राह बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल हो सकती है।

4 of 5
Helicopter Eela
'हेलीकॉप्टर ईला' फिल्म से काजोल 3 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। फिल्म में काजोल एक सिंगल मदर की भूमिका में हैं उनके बेटे का रोल रिद्धि सेन ने किया है। रिद्धि सेन इससे पहले बंगाली फिल्मों में काम करते रहे हैं। इस फिल्म से वो बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jalebi
गोविंदा की 'फ्रायडे' फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगा है। जबकि 'जलेबी' फिल्म लव स्टोरी दिखाई पर आधारित है, जो प्यार के सफर को अलग अंजाम तक पहुंचाती है। इस फिल्म में रिया चक्रवर्ती, वरुण मित्रा और टीवी एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी मुख्य किरदार में हैं। 'तुम्बाड' फिल्म में गांव की कहानी दिखाई गई है। यह चारों फिल्में छोटे बजट की है ऐसे में वीकेंड पर यह फिल्में कितना कलेक्शन जुटा पती हैं देखना दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें