कपिल शर्मा के शो में पहली बार काजोल और करण जौहर पहुंचे थे । काजोल और करण ने शो में निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए । करण जौहर ने काजोल से जुड़ा एक दिलचस्प वाकया बताया । इसमें पता चला कि काजोल बॉलीवुड के एक एक्टर की दीवानी थीं ।
विज्ञापन
2 of 5
काजोल
- फोटो : instagram
करण ने बताया, 'मैं काजोल से हेना फिल्म की प्रीमियर पार्टी में मिला था। काजोल को अक्षय कुमार पर तगड़ा क्रश था और वो उस पार्टी में पूरे प्रीमियर के दौरान अक्षय कुमार को ढूंढ रही थीं और मैं उनका साथ दे रहा था। तो हम दोनों उन्हें ढूंढ रहे थे।'
विज्ञापन
3 of 5
kajol
'वहां हमें अक्की नहीं मिले लेकिन हमारी अच्छी दोस्ती की शुरुआत जरूर हो गई थी। हम दोनों साउथ मुंबई में रहते थे। इसके बाद हमारी दोस्ती और मजबूत हो गई।' बाद में अक्षय कुमार और काजोल ने एक साथ फिल्म 'ये दिल्लगी' में भी काम किया था।
4 of 5
Kajol
- फोटो : file photo
इस फिल्म में सैफ अली खान भी लीड स्टार के तौर पर थे। फिल्म का गाना 'देखो जरा देखो' खासा फेमस हुआ था। इस गाने में काजोल और अक्षय कुमार ने साथ में डांस किया था। करण जौहर ने ये भी खुलासा किया कि काजोल को कभी उनका जन्मदिन याद नहीं रहता।
करण ने बताया कि हमारी दोस्ती को करीब 30 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी काजोल उन्हें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले विश करती हैं या बाद में करती हैं। बता दें कि काजोल, शाहरुख खान और करण ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। ये तीनों एक दूसरे के जिगरी दोस्त हैं ।