फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख के बेटे आर्यन नहीं, इस स्टार किड के साथ डेब्यू करना चाहती हैं खुशी कपूर

Fri, 03 May 2019 02:13 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Khushi Kapoor - फोटो : instagram
अभिनेत्री जाह्ववी कपूर फिल्म धड़क से अभिनय की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। जाह्नवी के बाद अब उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी फिल्मों में जल्द दस्तक देंगी। हाल ही में दोनों बहनें एक टॉक शो में भी नजर आई थीं। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे की कुछ खास बातें बताई और आपस के कई राज भी खोले। 
विज्ञापन

2 of 6
jahnvi kapoor khushi kapoor - फोटो : instagram
शो में फिल्मों को लेकर भी बात हुई। जाह्नवी की फिल्मों में एंट्री के बाद अब खुशी भी फिल्मों में हाथ आजमाने को तैयार हैं। खुशी ने बताया 'मैं जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करूंगी, पहली फिल्म मैं करण जौहर के साथ ही करना चाहती हूं, लेकिन मैं जानती हूं कि मेरी फिल्म के हीरो का चुनाव मेरे पिता ही करेंगे, क्योंकि वो मुझे लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं।'
विज्ञापन

3 of 6
khushi kapoor
खुशी कपूर ने कहा, 'लोग मेरे बारे में बात करते हैं कि मैं कब बॉलीवुड में डेब्यू करूंगी तो मुझे ये बातें अच्छी लगती हैं। इसे सुनकर मजा आता है। मैं अभी भी स्कूल में हूं तो जाहिर तौर पर इसके बारे में मैंने सोचा है लेकिन ये अभी नहीं हो रहा है।'

4 of 6
ahaan panday
शो की होस्ट नेहा धूपिया ने खुशी को तीन ऑप्शन देते हुए पूछा गया कि वो किसके साथ बॉलीवुड डेब्यू करना चाहेंगी, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, चंकी पांडे के बेटे अहान पांडे या फिर जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी के साथ। तो खुशी ने इस पर अहान पांडे का नाम चुना।
विज्ञापन

5 of 6
khushi kapoor
खुशी ने कहा, 'मैंने इन तीनों में से सिर्फ अहान को ही एक्टिंग करते देखा है इसीलिए मुझे लगता है कि ये सुरक्षित ऑप्शन होगा।' जान्हवी कपूर की इस पर कुछ और राय दिखी। जान्हवी ने खुशी के डेब्यू के लिए मिजान जाफरी को बतौर को-स्टार चुना। हालांकि बीते दिनों चर्चा थी कि खुशी शाहरुख के बेटे आर्यन के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Janhvi Kapoor khushi kapoor - फोटो : instagram
शो में जाह्नवी ने छोटी बहन का बड़ा सीक्रेट भी शेयर किया। उन्होंने बताया 'खुशी को शरीर पर टैटू बनवाने का बहुत शौक है और अभी तक वह तीन टैटू बनवा चुकी है।' साथ ही यह भी बताया कि उनकी मां श्रीदेवी को खुशी का टैटू बनवाना बिलकुल पसंद नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें