'गोलमाल अगेन' की सफलता के बाद अजय देवगन ने पत्नी काजोल के साथ फिल्म करने से मना कर दिया था। उनका कहना था कि अब वो सिर्फ मसालेदार फिल्में ही करना चाहते हैं जो उनके करियर ग्राफ को ऊंचाइयों पर ले जा सके। जिसके बाद आपको बता दें कि अब काजोल को भी एक कमबैक फिल्म मिल गई है।
पढ़ें-'पद्मावती विवाद': रिलीज पर रोक के लिए HC में दायर हुई याचिका, 20 दिसंबर को होगी सुनवाई
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
अटकलें लगाई जा रही थीं कि काजोल की फिल्म को 'मैं हूं न' के लेखक राजेश साथी डायरेक्ट करेंगे। जिसे अजय देवगन फिल्म्स के बैनर तले बनाया जायेगा।ये फिल्म आनन्द गांधी के एक गुजराती प्ले 'बेटा कागडू' पर आधारित होगी लेकिन काजोल ने इन सब अफवाहों को दरकिनार करते हुए बताया है कि उनकी नई फिल्म को राजेश साथी डायरेक्ट नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
काजोल ने अपने फैंस को बताया कि, ‘प्रदीप सरकार मेरी नई फिल्म को डायरेक्टर करेंगे। जिसको हमारे होम प्रोडक्शन के अंतर्गत बनाया जायेगा। इसके अलावा मैं और ज्यादा डीटेल्स नहीं दे सकती हूं।’हाल ही में काजोल ने कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान के साथ मंच भी शेयर किया था। इस मौके पर अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी मौजूद थे।
काजोल ने बताया है कि, ‘अमिताभ बच्चन और कमल हासन मेरे पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं। मैंने हमेशा इनके काम को पसंद किया है। दोनों को साथ में देखना मेरी ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत लम्हा था।’