कमल हासन की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। एक तमिल पत्रिका में हिंदू आतंकवाद का जिक्र करने पर कमल हासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। इस संबंध में अब मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
2 of 4
कमल हासन
- फोटो : ANI
कमल हासन पर आरोप है कि वह तमिल समुदाय को धर्म के आधार पर बांटना चाहते हैं। याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एमएस रमेश ने पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश लेने को कहा है।
विज्ञापन
3 of 4
kamal hassan
याचिकाकर्ता जी. देवराजन का कहना है कि कमल हासन का लेख धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश है। कोई धर्म हिंसा की बात नहीं करता है। गौरतलब है कि कमल हासन ने कहा था कि आतंकवाद अब दक्षिणपंथियों में घुस गया है।
पढ़ें: पार्टी बनाने के लिए चंदे के रूप में मिले 30 करोड़ वापस लौटाएंगे कमल हासन
कमल हासन के इस लेख के बाद हिंदूवादी नेताओं ने उन पर निशाना साधा। बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि कमल हासन ईमानदार व्यक्ति नहीं हैं। वो चापलूस आदमी हैं। स्वामी ने कहा कि अगर कमल हासन के पास सबूत है तो उन्हें एनआईए के पास जाकर शिकायत करनी चाहिए।