फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगूठी में जबरदस्त टोटका करती हैं काजोल, बर्थडे पर जानें अजय की पत्नी के अनसुने तथ्य

Sun, 04 Aug 2019 04:24 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Kjaol - फोटो : file photo
बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चुलबुली एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की एक्टिंग का लोहा लोग आज भी मानते हैं। कई फिल्मों में काजोल ने ऐसी अदाकारी दिखाई कि लोगों को मुरीद ही कर दिया। फिल्मी करियर में एक वक्त ऐसा आया जब काजोल ने फिल्मों में लंबा ब्रेक लिया। इसके बाद बड़े परदे पर शाहरुख खान के साथ 'दिलवाले' (Dilwale) फिल्म से कमबैक किया था। इसके बाद हेलीकॉप्टर ईला फिल्म में नजर आईं। काजोल ने बॉलीवुड में 27 साल पहले डेब्यू किया था। काजोल का 5 अगस्त को जन्मदिन है। जानिए काजोल की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें। 
विज्ञापन

2 of 7
kajol - फोटो : file photo
काजोल मशहूर एक्ट्रेस तनुजा और डायरेक्टर शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। काजोल की छोटी बहन तनीषा भी एक्ट्रेस हैं और नूतन उनकी मौसी थीं। काजोल ने साल 1992 में 'बेखुदी' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस वक्त काजोल स्कूल में पढ़ती थीं।
विज्ञापन

3 of 7
kajol - फोटो : file photo
काजोल की फिल्म 'गुप्त' साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काजोल का किरदार नकारात्मक था। काजोल कई बार इंटरव्यू में इस रोल को अपने फिल्मी करियर का सबसे मुश्किल किरदार कह चुकी हैं। इस किरदार के लिए काजोल को फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था।काजोल निगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला थीं।

4 of 7
kajol - फोटो : file photo
हिंदी फिल्मों के अलावा काजोल ने तमिल फिल्म में भी काम किया है। काजोल 'Minsaara Kannavu' फिल्म में प्रभुदेवा और अरविंद स्वामी के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद काजोल ने कहा था कि प्रभुदेवा के साथ डांस करना काफी मुश्किल है। 
विज्ञापन

5 of 7
kajol and karan - फोटो : file photo
काजोल करण जौहर की करीबी दोस्तों में से एक हैं। करण काजोल को अपना लकी चार्म मानते हैं। अगर फिल्म में काजोल का अहम रोल नहीं है तो करण की हर फिल्म में काजोल का केमियो जरूर होता है।
विज्ञापन

6 of 7
kajol ajay devgn - फोटो : file photo
काजोल हमेशा अपने हाथ में डायमंड की अंगूठी पहनती है। खास बात यह है कि अंगूठी में 'ऊं' बना है। काजोल ने साल 1999 में फेमस एक्टर अजय देवगन से शादी कर ली थी। काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड के आइडल कपल में से एक हैं। काजोल बेटी न्यासा और बेटे युग की मां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
dilwale - फोटो : file photo
डीएनए में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस काजोल 'दिलवाले' की हीरोइन के तौर पर पहली पसंद नहीं थीं। काजोल ने कहा था दिलवाले के लिए कई लोगों को अप्रोच किया गया बल्कि उन्हें तो सबसे लास्ट में फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें