अरबाज खान (Arbaaz Khan) 4 अगस्त को 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अरबाज ऐसे एक्टर हैं जो फिल्मों से ज्यादा अफेयर और तलाक की वजह से चर्चा में रहे। अरबाज और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने साल 2017 में तलाक ले लिया था। इसके बाद से अरबाज जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। अरबाज आए दिन जॉर्जिया के साथ स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में अरबाज ने इंटरव्यू में कहा था कि वो जिंदगी के जिस मोड़ पर हैं उससे लगता है कि दोबारा घर बसाने के बारे में सोच सकते हैं। खबरों की मानें तो दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। जानिए उन सेलिब्रिटीज के बारे में जो फिल्मों से ज्यादा अफेयर की वजह से लाइमलाइट में रहे।