बात अगर बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती की हो तो बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल को कैसे भूला जा सकता है। अभिनेत्री इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं, जिनकी दमदार एक्टिंग की दुनिया दीवानी है। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' की इस सिमरन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म 'बेखुदी' से की थी। अपनी अदाकारी के दमपर आज अभिनेत्री ने बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर लिया है। बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक काजोल अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रही हैं। आज यानी पांच अगस्त को एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मना रही हैं, तो आइए जानते हैं उनसे जुड़ी एक दिलचस्प कहानी।