काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम
गोविंदा 90 के दशक के सुपरस्टार हैं और आज भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। गोविंदा ने उस दौर में सभी बड़ी हीरोइनों के साथ काम किया, लेकिन काजोल और गोविंदा कभी किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए। वहीं इस बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा कि, 'हम लोगों ने 'जंगली' नाम की एक फिल्म शुरू की थी, जिसे डायरेक्टर राहुल रवैल बनाने वाले थे। इस फिल्म के लिए फोटोशूट भी किया गया था, लेकिन फिल्म शुरू होने से पहले ही बंद हो गई।