फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: अंदर से ऐसा दिखता है अजय देवगन का मुंबई वाला बंगला, करोड़ों खर्च करने के बाद भी नहीं मिलेगी ऐसी सुंदरता

Fri, 02 Apr 2021 06:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
अजय और काजोल का आलीशान घर - फोटो : Instagram
हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता अजय देवगन ने फूल और कांटे से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। अजय की पहली ही फिल्म सुपरहिट हो गई। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। आज उन्हें बॉलावुड का सिंघम कहा जाता है। अजय देवगन फैमिली मैन हैं और अपने पूरे परिवार पत्नी काजोल बेटे युग और बेटी नीसा के साथ मुंबई के पॉश इलाके जुहू में रहते हैं। आज हम आपको उनके घर की तस्वीरें दिखाते हैं, जहां हर सुविधा मौजूद है।
विज्ञापन

2 of 9
अजय और काजोल का आलीशान घर - फोटो : Instagram
अजय देवगन भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं, ऐसे में अजय देवगन और काजोल के बंगले का नाम शिवशक्ति है। ये बंगला अंदर और बाहर दोनों जगह से बेहद खूबसूरत नजर आता है। उनके घर की दीवारे सफेद हैं वहीं वुडवर्क बहुत कमाल का किया गया है।
विज्ञापन

3 of 9
अजय और काजोल का आलीशान घर - फोटो : इंस्टाग्राम
काजोल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने घर की तस्वीरें शेयर करती हैं। काजोल ने अपने घर को बहुत खूबसूरती से सजा रखा है। काजोल कई बार ऑन लाइन भी घर की सजावट का सामान मंगवाती हैं। 

4 of 9
काजोल - फोटो : instagram
अजय देवगन के घर में एक फन और रेस्ट एरिया भी है, जहां काफी ग्रीनरी है और बैठने के लिए सोफे लगे हुए हैं। बंगले की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें देख हर कोई तारीफ करने को मजबूर हो रहा है।
विज्ञापन

5 of 9
अजय और काजोल का आलीशान घर - फोटो : इंस्टाग्राम
काजोल के घर में सफेद रंग के फर्नीचर्स हैं। सफेद रंग के फर्नीचर और लाइट कलर के पर्दे उनके घर को सिंपल और लैविश लुक देते हैं। काजोल हाई-फाई होने से बचती हैं और उनकी सिंपलिसिटी ही फैंस का मन मोह जाती है। दोनों के घर का नजारा भी इनकी इसी पर्सनालिटी से वाकिफ कराता है।
विज्ञापन

6 of 9
अजय और काजोल का आलीशान घर - फोटो : इंस्टाग्राम
अजय के इस बंगले में जिम, स्वीमिंग पूल, मिनी थिएटर, लाइब्रेरी, और स्पोर्ट्स रूम भी है। अजय देवगन निजी जिंदगी में बेहद ही जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। अजय के लिए उनका परिवार ही पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन

7 of 9
अजय और काजोल का आलीशान घर - फोटो : इंस्टाग्राम
घर की सीढ़ी हॉल एरिया को और भी शानदार बना देती हैं। काजोल ने इस सीढ़ी पर बैठकर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जो आप उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देख सकते हैं।

8 of 9
अजय और काजोल का आलीशान घर - फोटो : इंस्टाग्राम
इस बंगले में चार बेडरूम है। इस बारे में काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया भी था। उन्होंने कहा था- हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि घर में चार बेडरूम हैं। सभी बेडरूम को सबकी पसंद के हिसाब से डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन

9 of 9
अजय और काजोल का आलीशान घर - फोटो : इंस्टाग्राम
डाइनिंग एरिया में ग्लास वर्क का काफी प्रयोग किया गया है। अजय देवगन और काजोल ने दीवारों के रंग से लेकर फ्लोरिंग तक के लिए सफेद रंग चुना है। भले ही फिल्मों में सिंघम का एक्शन और गुस्से वाला अवतार दिखता हो लेकिन निजी जिंदगी में वो बेहद ही जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें