फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol: काजोल-अजय देवगन ने कुछ ऐसे मनाया नए साल का जश्न, परिवार संग शेयर की मस्ती भरी तस्वीरें

Wed, 01 Jan 2025 08:57 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

काजोल और अजय देवगन ने नए साल के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इसमें काजोल के साथ उनकी मां और अजय देवगन भी नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
काजोल ने मनाया नए साल का जश्न - फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की है। इन तस्वीरों में काजोल के साथ अजय देवगन, काजोल के बेटे युग और बेटी निसा दिखाई दे रही हैं।काजोल के साथ कुछ टीवी सितारे भी इस न्यू ईयर सेलिब्रेशन  मना रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
काजोल ने मनाया नए साल का जश्न - फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
काजोल ने साझा की तस्वीरें
काजोल ने अपनी पोस्ट पर लिखा, ये किसी फिल्म के खत्म होने से ज्यादा शानदार है। आप सभी को आने वाले साल की बधाई। आपके घर मेहमान आते रहें, आपकी टेबल खाने से भरी रहे। आप सभी खूब पार्टी करते रहें। आपके पड़ोसी हमेशा कम्प्लेन करें कि आपकी पार्टी कितनी लंबी और कितनी बड़ी होती हैं। आप खुश रहें और दुनिया को भी खुशियां बांटते रहें।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
काजोल ने मनाया नए साल का जश्न - फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
काजोल की मां आईं नजर
काजोल के इस सेलिब्रेशन में उनकी मां भी दिखाई दे रही हैं। काजोल अपनी मां को गले लगाती नजर आ रही हैं। काजोल की मस्ती भरी तस्वीरों को फैंस ने बहुत पसंद किया है। फैंस ने काजोल की मां की खूबसूरती की भी तारीफ की है।
 

Alia-Ranbir: कपूर परिवार ने साथ मिलकर किया नए साल का स्वागत, देखें रणबीर-आलिया और राहा की खूबसूरत तस्वीरें

4 of 5
काजोल ने मनाया नए साल का जश्न - फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
फैंस ने दी नए साल की बधाई
काजोल की तस्वीरों को फैंस ने बहुत पसंद किया है। कमेंट में काजोल को उनके फैंस ने नए साल की बधाई दी है। फैंस ने लिखा- हैप्पी न्यू ईयर क्वीन। एक अन्य फैन ने लिखा- आप ऐसे ही मुस्कुराती रहें। काजोल और अजय की जोड़ी को भी फैंस ने बहुत सारा प्यार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजोल ने मनाया नए साल का जश्न - फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
इन फिल्मों में नजर आए सितारे
काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इस साल रिलीज हुई फिल्म दो पत्ती में नजर आईं। काजोल को इस फिल्म में कृति सेनन के साथ देखा गया। इस फिल्म को फैंस ने खूब प्यार दिया। वहीं, अजय देवगन की फिल्मों की बात करें तो वे इस साल 'मैदान' और 'औरों में कहां दम था' जैसी फिल्मों में नजर आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें