फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हाय दईया रे दईया' गाने में काजल राघवानी ने किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Mon, 09 Nov 2020 05:44 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजल राघवानी - फोटो : यूट्यूब
अभिनेत्री काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय से न केवल दर्शकों के दिलों को जीता है बल्कि भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान भी बनाई है। काजल राघवानी की फिल्मों के गाने आते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
काजल राघवानी - फोटो : यूट्यूब
इन दिनों उनका एक और गाना वायरल हो रहा है। काजल राघवानी के वायरल हो रहे गाने का नाम है 'हाय दईया रे दईया'। उनका यह गाना छह साल पहले आई फिल्म देवरा भईल दीवाना का है। इस खूबसूरत नगमें को काजल राघवानी, पाखी हेगड़े और प्रदीप पांडे चिंटू पर फिल्माया गया है। गाने में इनका डांस दर्शकों के दिलों को जीत रहा है। एक बार फिर से ये गाना वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
काजल राघवानी - फोटो : यूट्यूब
'हाय दईया रे दईया' को प्रियंका सिंह और अल्का ने अपनी शानदार आवाज में गाया है जबकि गीतकार राजकुमार आर पांडे हैं। 'हाय दईया रे दईया' गाने को अब तक यूट्यूब पर 15 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इन दिनों फिर से यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

4 of 5
काजल राघवानी - फोटो : instagram
इस गाने के वीडियो को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर साझा किया गया है। इसके अलावा काजल राघवानी के और भी म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में फिल्म रिहाई से की थी। इसके बाद काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवरा भईल दिवाना - फोटो : यूट्यूब
बात करें फिल्म देवरा भईल दीवाना कि तो यह फिल्म साल 2014 में आई थी। फिल्म देवरा भईल दीवाना में प्रदीप पांडे चिंटू, मनोज तिवारी, पक्खी हेगड़े और काजल राघवानी मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक राजकुमार आर पांडे हैं। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

पढ़ें: अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी ने खोला अपनी प्रेग्नेंसी का राज, 'बेबी बंप' की बताई ये वजह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें