फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'छलकता हमरो जवनियां ऐ राजा...' गाने पर काजल राघवानी ने किया धमाकेदार डांस, VIDEO हो गया वायरल

Sat, 04 Aug 2018 08:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। कम समय में मेहनत के बलबूते अगर किसी ने तरक्की हासिल की तो वो हैं काजल राघवानी। काजल की जोड़ी भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के साथ हिट रही है।
विज्ञापन

2 of 4
काजल का डांस वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इन दिनों काजल का एक और वीडियो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में काजल अपने ही गाने 'छलकत हमरो' पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। काजल का ये डांस यकीनन सीट पर बैठे लोगों को सीट से खड़े करने पर मजबूर कर देगा।
 
विज्ञापन

बात करें गाने की तो पवन सिंह और प्रियंका सिंह की आवाज में गाये गए इस गीत के संगीतकार मधुकर आनंद और गीतकार आजाद सिंह हैं। पवन सिंह और काजल राघवानी की लाजवाब परफॉर्मेंस वाला यह सुपरहिट सॉन्ग भोजपुरी फिल्म 'भोजपुरिया राजा' से है। जो 2016 में रिलीज हुआ था और आज भी सुपरहिट गानों में इसकी गिनती होती है। 
विज्ञापन

4 of 4
काजल
50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी काजल भोजपुरी की सुपरस्टार हैं और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा पैसे चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों में से भी एक हैं। भोजपुरी एक्ट्रेसेज में काजल राघवानी की गिनती टॉप 4 में होती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें