फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गाने 'लॉकर में जवानी' ने मचाया धमाल, अक्षरा सिंह के साथ फरमा रहे इश्क

Sat, 04 Aug 2018 07:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। बतौर सिंगर भोजपुरी सिनेमा में एंट्री करने वाले पवन सिंह ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। पवन सिंह का नाम भोजपुरी के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में भी शुमार है। पवन सिंह की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कोई भी गाना बस उनके नाम से ही सुपरहिट हो जाता है।
विज्ञापन

2 of 4
pawan singh
इन दिनों पवन सिंह की फिल्म 'मां तुझे सलाम' का गाना 'लॉकर में जवानी...' यूट्यूब पर हिट हो रहा है। इस गाने को याशी म्यूजिक ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर रिलीज किया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी डांस करती दिख रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
pawan singh
इस गाने के बोल हैं 'लॉकर में धई आवा जाई के जवानी...' गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं जबकि इसे खुद पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने ही गाया है। रिलीज के 24 घंटे में ही इस गाने को 611,662 से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।

विज्ञापन

4 of 4
pawan singh
बात करें फिल्म 'मां तुझे सलाम' की तो इस फिल्म को असलम शेख ने डायरेक्ट किया है। 'मां तुझे सलाम' फिल्म में पवन सिंह के अलावा मधु शर्मा, अक्षरा सिंह और सुरेंद्र पाल सिंह भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें