फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajal Agrawal pragnency: काजल अग्रवाल ने ब्लैक ड्रेस में कराया ग्लैमरस फोटो शूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई एक्ट्रेस

Sun, 13 Mar 2022 02:21 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
काजल अग्रवाल - फोटो : insta
साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और गौतम किचलू के घर में जल्दी ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। इस समय एक्ट्रेस अपने प्रेगनेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं। इन दिनों काजल सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव हैं और तस्वीरों के जरिए अपने फैंस के साथ खुशियां शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने बेबी शॉवर की कई तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वह पारंपारिक आउटफिट में नजर आईं थीं। अब एकट्रेस ने ग्लैमरस अंदाज में अपना मैटरनिटी फोटो शूट करवाया है। इस तस्वीर में वह पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। ब्लैक लॉन्ग ड्रेस में काजल अग्रवाल अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
काजल अग्रवाल - फोटो : insta
काजल अग्रवाल ने करवाया मैटरनिटी शूट-
काजल अग्रवाल में मैटरनिटी शूट की तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने बेबी बंप को हाथ से होल्ड किया हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, प्रत्याशा यानी उम्मीद। बात करें लुक की तो काजल अग्रवाल ने अपने बालों को खुला रखा है, और लाइट मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट किया है। उनकी इस तस्वीर में पुष्पा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ब्यूटीफुल।
विज्ञापन

3 of 4
काजल अग्रवाल - फोटो : insta
इससे पहले भी काजल अग्रवाल ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में उन्होंने व्हाइट टॉप और ब्लैक स्कर्ट में पोज दिया था और साथ में उनके पति किचलू गौतम भी उनको निहारते नजर आ रहे थे।  
विज्ञापन

4 of 4
काजल अग्रवाल अपने पति गौतम किचलू के साथ - फोटो : instagram
साल 2020 में की थी शादी-
काजल अग्रवाल ने साल 2020 में किचलू गौतम से शादी की थी और नए साल के मौके पर उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। इसके बाद परिवार और करीबी दोस्तों के बीच एक्ट्रेस की गोदभराई की रस्म भी की गई थी। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें