फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजल अग्रवाल ने चार महीने पहले की थी सगाई, पीले रंग की साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

Mon, 02 Nov 2020 05:18 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने पति गौतम किचलू के साथ सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा की हैं। ये तस्वीरें उनकी सगाई की हैं। पीले रंग की साड़ी पहने काजल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नेट की साड़ी के साथ काजल ने हैवी इयररिंग्स पहने हैं।
विज्ञापन

2 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
काजल के लिए यह साड़ी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने खास तौर पर तैयार की है। उन्होंने मनीष मल्होत्रा को इस साड़ी के लिए शुक्रिया कहा है। काजल ने साड़ी से मैचिंग मास्क भी लगाया है। तस्वीर में उनके साथ गौतम किचलू भी हैं जिन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
काजल ने बताया कि उनकी ये पीली साड़ी चार महीने पहले लॉकडाउन के बीच यानी जून में तैयार की गई थी। काजल ने कैप्शन में लिखा- 'सख्त लॉकडाउन के बीच जून में जब कुछ भी संभव नहीं था, तब मेरे लिए अपनी टीम को इकट्ठा कर इस साड़ी को तैयार करने के लिए धन्यवाद मेरे प्यारे मनीष मल्होत्रा। मैं आपकी मेहनत और प्यार के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं। आप सभी लोग मेरी सगाई का हिस्सा रहे हैं। ढेर सारा प्यार।‘ बता दें कि काजल की सगाई जून महीने में ही हो गई थी।
 

4 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
काजल अग्रवाल ने बीते 30 अक्तूबर को गौतम किचलू के साथ सात फेरे लिए। शादी के बाद काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू के साथ की कई तस्वीरें साझा की थीं और लिखा था- 'और बस, मिस से मिसेज तक! मैंने अपने विश्वासपात्र, साथी, बेस्ट फ्रेंड और सोलमेट से शादी कर ली। ये सब और तुममें अपना घर पाकर मैं बहुत खुश हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
शादी के दिन काजल ने डिजाइनर अनामिका खन्ना का लहंगा पहना था। उन्होने पारंपरिक लाल और गुलाबी रंग के लहंगे के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की। वहीं गौतम ने काजल से मैचिंग करता हुआ गुलाबी रंग का शेरवानी पहना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें