फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजल अग्रवाल ने रचाई शादी और मुकेश खन्ना का विवादित बयान, पांच खबरें

Sat, 31 Oct 2020 12:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल और मुकेश खन्ना - फोटो : Instagram, यूट्यूब
मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल शुक्रवार को शादी के बंधन बंध गईं। उन्होंने बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ सात फेरे लिए। शादी का आयोजन मुंबई के ताज होटल में किया गया। कोरोना वायरस के चलते कार्यक्रम में परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हो पाए। लेकिन इस शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई।

Kajal Aggarwal Wedding: पहली बार देखें काजल अग्रवाल की शादी का एलबम, फेरों के समय लग रही थीं बला की खूबसूरत

 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मादक पदार्थों की तस्करी और उनकी रोकथाम के लिए देश में काम करने वाली एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई कुछ अफसरों के कथित रूप से सारे किए धरे पर सर्वोच्च न्यायालय के एक फैसले ने पानी फेर दिया है। इन अफसरों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ नामचीन लोगों को अपने दफ्तर में बुलाकर जिन सबूतों के आधार पर परेड कराई थी, उन सबूतों को सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने इस फैसले से राहत की सांस ली है।

सुशांत सुसाइड केस: ड्रग्स मामले में दाखिल होंगी नई याचिकाएं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने बदला नजारा

 
विज्ञापन

3 of 5
मिर्जापुर 2, सुरेंद्र मोहन त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा में ‘दिल चाहता है’, ‘लक्ष्य’, ‘डॉन’, ‘डॉन 2’, ‘रॉक ऑन’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘तलाश’, ‘फुकरे’, ‘गोल्ड’ और ‘गली ब्वॉय’ जैसी फिल्में बनाने वाली कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने मान लिया है कि अपनी वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 2’ में उनसे गलती हो गई है। ‘अमर उजाला’ में सबसे पहले इस सीरीज में प्रकाशित उपन्यास ‘धब्बा’ के गलत प्रस्तुतीकरण की खबर का असर हुआ है और कंपनी ने शुक्रवार को इस बारे में माफी मांग ली।

Amar Ujala Impact: फरहान की कंपनी ने सुरेंद्र मोहन से मांगी माफी, ‘मिर्जापुर 2’ से हटेगा गलत हिस्सा

 

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग कनेक्शन की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दीपिका पादुकोण की  टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश को समन जारी किया था। लेकिन समन भेजने के तीन दिन बाद भी करिश्मा एनसीबी के सामने पेश नहीं हुईं। उनका नाम एक ड्रग पैडलर से पूछताछ में सामने आया था। 

समन के बाद भी एनसीबी के सामने पेश नहीं हुईं दीपिका पादुकोण की मैनेजर, घर से बरामद हुई थी ड्रग्स

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब
अभिनेता मुकेश खन्ना को सुर्खियों की आदत सी होने लगी है। मुकेश खन्ना का ताजा बयान मीटू अभियान को लेकर आया है। उन्होंने इस अभियान पर अपनी राय देते हुए कहा है कि मीटू जैसे मुद्दों को जन्म देने की जिम्मेदार सिर्फ महिलाएं ही हैं। बी आर चोपड़ा के प्रतिष्ठित धारावाहिक 'महाभारत' में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश का कहना है कि दिक्कत तब शुरू हुई जब महिलाओं ने पुरुषों की बराबरी करने की ठानी और उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलने लगीं।

'पितामह' ने अब महिलाओं पर साधा निशाना, मीटू अभियान को लेकर छोड़ दिया ये वाला विवादास्पद तीर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें