बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल हाल ही में कुछ दिन पहले शादी के बंधन में बंधी हैं। काजल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ सात फेरे लिए हैं। इस समय काजल और गौतम अपना हनीमून एन्ज्वॉय कर रहे हैं। हनीमून के लिए इन दोनों ने मालदीव्स को चुना है। काजल मालदीव्स में अपने पति के साथ काफी मजे कर रही हैं। जिसकी तस्वीरें वो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।