फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजल अग्रवाल को याद कर रही हैं बहन निशा, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की रियल और रील तस्वीर

Thu, 03 Dec 2020 02:58 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल और बहन निशा अग्रवाल - फोटो : Instagram - nishaaggarwal
अभिनेत्री काजल अग्रवाल की बहन निशा उन्हें बहुत याद कर रही हैं, ये हम नहीं कह रहे हैं, ये निशा का इंस्टाग्रां अकाउंट कह रहा है। निशा अग्रवाल ने हाल ही में दोनों की दो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें एक फोटो काजल की रियल वेडिंग की है तो दूसरी रील वेडिंग (Reel Wedding) की। 

पहली फोटो में निशा और काजल एक झूले पर बैठी नजर आ रही हैं, जो हाल ही में हुए शादी समारोह की है। काजल इस तस्वीर में लाल रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और बाल उन्होंने पीछे करके बांध रखे हैं जबकि निशा ठीक उनके पीछे खड़ी दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

2 of 5
काजल अग्रवाल और बहन निशा अग्रवाल - फोटो : Instagram - nishaaggarwal
वहीं दूसरी तस्वीर पुराने कमर्शियल की है, जिसमें काजल और निशा को शूट किया गया था। इस एड में काजल ने दुल्हन की भूमिका निभाई थी, जिसमें वो भारी सोने की ज्वेलरी पहनी नजर आ रही हैं। निशा ने अपने कैप्शन में लिखा कि रियल वर्सेज रील, @kajalaggarwalofficial लौट आओ।

इससे पहले भी निशा काजल की शादी की कई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं। काजल और उनके पति गौतम के साथ एक फोटो डालते हुए निशा ने लिखा कि आप दोनों जिंदगी का एक नया सफर शुरू कर रहे हैं, इसे शानदार, अद्भुत, अविश्वसीय और अविस्मरणीय रहने दो। आप दोनों की जिंदगी प्यार से भरी रहे।
विज्ञापन

3 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
काजल अग्रवाल ने बीते 30 अक्तूबर को गौतम किचलू के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के बाद ‘सिंघम’ फेम अभिनेत्री ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। शादी के दिन उन्होंने डिजाइनर अनामिका खन्ना का लहंगा पहना था। काजल ने पारंपरिक लाल और गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। साथ ही हैवी ज्वैलरी कैरी की। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक नोट के जरिए डिजाइनर को शुक्रिया कहा था।

4 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
शादी के बाद काजल अपनी कई तस्वीरें साझा कर रही हैं। काजल ने अपने पति गौतम किचलू के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा की थीं। जिनमें दोनों की केमिस्ट्री बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। काजल ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं उनमें एक फोटो में उन्होंने पिंक कलर का सूट पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने बड़े-बड़े इयरिंग्स और मंगलसूत्र से अपने लुक को कम्प्लीट किया था। वहीं गौतम ने स्काई ब्लू कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kajal aggarwal - फोटो : instagram
वहीं शादी के बाद काजल का अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत भी रखा। काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी के अलग-अलग रस्मों में तैयार होने की तस्वीरें पोस्ट की थीं। नारंगी कलर के अनारकली कुर्ते में काजल बेहद खूबसूरत लग रही थीं। राउंड नेक के हाफ स्लीव अनारकली कुर्ते में गोल्डन वर्क था। वहीं इस कुर्ते के साथ शियर फैब्रिक की चुनरी थी। जिस पर गोल्डन वर्क किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें