फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया बजरंगी भाईजान की 'मुन्नी' का नया अवतार, स्विमिंग पूल में उतरते ही फैंस करने लगे तारीफ

Thu, 03 Dec 2020 02:49 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हर्षाली मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाने वालीं  हर्षाली मल्होत्रा अब बड़ी हो गई हैं। और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटी भी बढ़ गई है। हर्षाली आए दिन अपनी फोटो और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इन दिनों हर्षाली की एक नई तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
हर्षाली मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
हर्षाली मल्होत्रा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से स्वीमिंग करते हुए अपनी एक फोटो साझा की है। इस फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से हर्षाली के फैंस कमेंट बॉक्स में उनके नए लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हर्षाली मल्होत्रा - फोटो : फाइल फोटो
इस तस्वीर में हर्षाली स्विमिंग करते वक्त पानी में एन्जॉय करते हुए नजर आ रही हैं।  इस खूबसूरत तस्वीर को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ साझा करते हुए हर्षाली ने कैप्शन में लिखा, "यहां अगर कोई जादू है, तो वह सब पानी में शामिल है।"

4 of 5
Harshaali Malhotra - फोटो : instagram
आपकों बता दें कि कुछ दिनों पहले ही हर्षाली छुट्टियों मनाने गई थीं। लेकिन इन छुट्टियों के दौरान भी हर्षाली अपने फैंस को नहीं भूली। वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी रहीं। इस दौरान उन्होंने अपने ट्रिप से जुड़ी शानदार फोटो और वीडियो भी फैंस के साथ साझा किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Harshaali Malhotra - फोटो : फाइल
हर्षाली की सोशल मीडिया पर लगातार फैन फॉलोइंग बढ़ रही है। इंस्टाग्राम पर उन्हें साढ़े चार लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। गौरतलब है कि हर्षाली फिल्मों के अलावा कई धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी हैं। 

किसान आंदोलन पर कंगना रणौत से भिड़े जसबीर जस्सी, बोले- चापलूसी और बेशर्मी की भी कोई हद होती है

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें