फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजल अग्रवाल का वैक्स स्टैच्यू देख असली-नकली का फर्क भूले गौतम किचलू,आप पहचान पाए क्या?

Sat, 06 Feb 2021 11:22 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। काजल कुछ महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधी हैं, तभी से काजल और भी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में काजल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में काजल के पति गौतम किचलू एक नहीं बल्कि दो- दो काजल के साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में काजल कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में काजल ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनके पति गौतम किचलू के साथ काजल भी नजर आ रही हैं। तस्वीर में एक काजल नहीं बल्कि दो- दो काजल नजर आ रही हैं। वो इसलिए क्योंकि एक है काजल अग्रवाल का वैक्स स्टैच्यू।
विज्ञापन

3 of 5
काजल अग्रवाल का वैक्स स्टैच्यू - फोटो : सोशल मीडिया
काजल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में गौतम अग्रवाल काजल के वैक्स स्टैच्यू और असली काजल दोनों के बीच खड़े हैं। लेकिन गौतम की नजर है कि काजल के चेहरे से हट ही नहीं रही है। इस तस्वीर के साथ काजल ने लिखा, 'एक साल पहले ये वैक्स स्टैच्यू लॉन्च हुआ था। गौतम किचलू को पूरी दुनिया में लॉन्च होने से पहले देखने को मिला। उन्होंने 4 तारीख को कुछ घंटों के लिए सिंगापुर के लिए उड़ान भरी, ताकि वो मेरे सबसे बड़े पल के लिए वहां पहुंच सकें और 5 की सुबह उन्हें अपनी कार्य प्रतिबद्धता के लिए जर्मनी पहुंचना था।'

4 of 5
वैक्स स्टैच्यू के साथ काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
आगे काजल ने लिखा, 'कौन जानता था कि महामारी इस तरह से जीवन बदल देगी।' तस्वीर में जिस तरह से गौतम काजल को देख रहे हैं उसके ऊपर कमेंट करते हुए काजल ने लिखा, 'मुझे प्यार है जिस तरह से उनकी आंखें मुझ पर ही टिकी हुई हैं।' बता दें कि ये तस्वीर पिछले साल की है जब काजल का वैक्स स्टैच्यू सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram
बात करें काजल के वैक्स स्टैच्यू की तो अभिनेत्री के वैक्स स्टेच्यू को वन शोल्डर डिटेलिंग वाला सिक्वन गाउन पहनाया गया है। ये हूबहू काजल अग्रवाल की तरह ही नजर आ रहा है। बता दें कि सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में काजल अग्रवाल के अलावा अनुष्का शर्मा, प्रभास, श्रीदेवी, महेश बाबू और करण जौहर के पुतले भी लगे हुए हैं।

पढ़ें: ऑस्कर विजेता अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें