फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या से काफी आगे निकलीं अक्षय-अजय की हीरोइन, ये 4 एक्ट्रेसेस अभी भी आगे

Mon, 24 Jun 2019 06:42 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
काजल अग्रवाल और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड फिल्म 'क्यों.. हो गया न'  में छोटे से रोल से बॉलीवुड डेब्यू किया था। बता दें कि काजल फिल्म स्पेशल 26 में अक्षय कुमार के साथ और सिंघम में अजय देवगन के साथ नजर आ चुकी हैं। वहीं फिलहाल वो बॉलीवुड फिल्म क्वीन के तमिल रीमेक की तैयारियों में जुटी हैं।
दरअसल काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम पर उनके 11 मिलियन्स फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर काजल ने अपने फैंस को अनोखे अंदाज में शुक्रिया कहा है। काजल ने अपने फैंस के लिए एक बूमररैंग शेयर किया है। इस खास पैकेज में आपको बताते हैं कि बॉलीवुड की पांच एक्ट्रेसेस के इंस्टाग्राम के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर 36.5 मिलियन्स फॉलोअर्स हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास दो फिल्में क्यू में हैं। एक फिल्म में वो रणवीर सिंह की पत्नी का किरदार निभा रही हैं तो वहीं दूसरी फिल्म एक एसिड अटैक सर्वाइवर पर है।
विज्ञापन

3 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट के 34.1 मिलियन्स फॉलोअर्स हैं। आलिया भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अभी तक करीब 1,437 पोस्ट कर चुकी हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही रणबीर कपूर के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। इसके साथ ही पिता महेश भट्ट की एक फिल्म भी उनके खाते में है।

4 of 6
कटरीना - फोटो : social media
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में उनके इंस्टाग्राम पर 23.7 मिलियन्स फॉलोअर्स हैं। 2017 को इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने वालीं कटरीना अभी तक करीब 555 पोस्ट कर चुकी हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म भारत 200 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। इसके साथ ही अक्षय कुमार के साथ उनकी एक फिल्म क्यू में है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा
इंस्टाग्राम पर प्रियंका के 42.1 मिलियन्स फॉलोअर्स हैं। देसी गर्ल सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Aishwarya Rai - फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय बच्चन
इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय बच्चन के 7.3 मिलियन्स फॉलोअर्स हैं। काफी देरी से इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने वालीं ऐश्वर्या भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए फोटोज शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें