शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण
- फोटो : Instagram: @deepikapadukone
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'पठान' आजकल बहुत चर्चाओं में है। निर्माताओं ने अब तक इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी नहीं की है, बावजूद इसके यह फिल्म खबरों में बनी रहती है। इसका सबसे बड़ा कारण है हिंदी फिल्मों के बादशाह रह चुके अभिनेता शाहरुख खान है, जिनका नाम इस फिल्म से जुड़ा हुआ है। नाम तो इस फिल्म से नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और हैंडसम हंक अभिनेता जॉन अब्राहम का भी जुड़ा हुआ है और इस फिल्म का चर्चा में रहने का लेटेस्ट कारण भी दीपिका पादुकोण ही हैं।