फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्तेभर से चल रहे झगड़े के बाद रोमांटिक डेट पर गए एजाज खान और पवित्र पुनिया, Bigg Boss ने की खास तैयारियां

Sun, 01 Nov 2020 09:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एजाज खान, पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram
इन दिनों बिग बॉस का सीजन 14 काफी चर्चाओं में हैं। ये शो शुरुआत से ही अपने नए कलेवर को लेकर खूब सुर्खियां बटोरता है। तो इस बार भी ये होना लाजिमी ही था। शो में हर बार कोई ना कोई जोड़ी बिग बॉस हाउस के अंदर बन ही जाती है। इस बार भी एक नई जोड़ी शो में बनती नजर आ रही है। ये जोड़ी है पवित्र पुनिया और एजाज खान की।
विज्ञापन

2 of 5
पवित्र पुनिया - फोटो : Amar Ujala
वीकेंड का वार में इस हफ्ते बहुत कुछ होने वाला है। शो में इस वीकेंड स्पेशल गेस्ट से लेकर एविक्शन और फिर रोमांटिक वातावरण का माहौल बन रहा है। शो में पवित्र पुनिया और एजाज खान रोमांटिक डेट पर जाने वाले हैं। पवित्र और एजाज शो की शुरुआत में काफी अच्छे दोस्त थे। लेकिन दोनों के बीच खूब सारा झगड़ा भी होता रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
एजाज खान - फोटो : Instagram: @eijazkhan
शो के दौरान पवित्र और एजाज अक्सर एक-दूसरे से लड़ते हुए नजर आते रहते हैं लेकिन फिर दोस्त भी बन जाते हैं। घर के अंदर दोनों की यह खट्टी-मीठी नोंक-झोंक दर्शकों को पसंद आ रही है। उनकी इस केमिस्ट्री को और ज्यादा बढ़ाने के लिए इस बार बिग बॉस ने उनके लिए डेट का इंतजाम करवाया है। शो के आने वाले एपिसोड में एजाज, पवित्रा को डेट पर ले जाते दिखाई देंगे। इसके लिए कुछ खास तैयारियां भी की गई हैं।

4 of 5
पवित्र पुनिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस डेट के दौरान केतली से ड्रिंक सर्व करना, कैंडल लाइट डिनर के अलावा और भी कई रोमांटिक चीजें होने वाली है। मतलब शो में दोनों के बीच काफी रामांस नजर आने वाला है। जिससे दोनों की बॉन्डिंग और भी ज्यादा मजबूत होती हुई नजर आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एजाज खान - फोटो : Instagram: @eijazkhan
बता दें कि पिछले हफ्ते पवित्र और एजाज दोनों ही रेड जोन में थे। इस दौरान दोनों की बात भी बहुत कम होती थी। इससे पहले भी दोनों के बीच काफी झगड़ा होता हुआ भी देखा गया। हालांकि ऐसे मूमेंट्स भी देखने को मिले जब पवित्र और एजाज, एक दूसरे के साथ इमोशनली अटैच नजर आए। बहरहाल अब देखना होगा कि शो के आने वाले दिनों में उनका ये रिलेशन आखिर किस मोड़ तक जाएगा।

पढ़ें: ताहिरा कश्यप को 125 सालों से जानते हैं आयुष्मान खुराना, वेडिंग एनिवर्सरी पर खोला ये राज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें