नताशा ने आगे लिखा, 'जुल्फी सैयद के साथ भी मुझे ऐसा ही कुछ सामना करना पड़ा। एक इवेंट को कवर करने के लिए कई फोटोग्राफर्स, पत्रकार, मॉडल और कुछ दूसरे लोगों को एक क्रूज शिप पर बुलाया गया। मैं अपनी एक महिला सहकर्मी के साथ उस इवेंट को कवर करने के लिए पहुंची। इस दौरान जुल्फी और वहां मौजूद दूसरे मॉडल से हमारी बातचीत हुई। मैंने अपना फोन जुल्फी के कमरे में चार्ज के लिए लगा दिया था। डिनर और डांस खत्म करने के बाद मेरी सहकर्मी सोने के लिए चली गई। वहां पर मैं कुछ दूसरे मॉडल और जुल्फी के साथ थी।'